Type Here to Get Search Results !

नजदीकी हॉस्पिटल में प्रसव कराना सुनिश्चित करें / बीपीएम।

पीरटांड़ संवाददाता । पीरटांड़ प्रखंड बीपीएम सरिता कुमारी ने एक निर्देश जारी कर सभी बीटीटी सहिया साथी एवं सहिया को निर्देशित किया है की नजदीकी हॉस्पिटल में प्रसव कराना सभी लोग सुनिश्चित करें । कहा है की क्लस्टर कुडको, मंडरो और हरलाडीह के सभी बीटीटी सहिया साथी एवं सहिया को आदेशित किया जाता है की होम डिलीवरी की अधिकता को देखते हुए अब से जितने भी डिलीवरी केस हैं सभी को नजदीक के हॉस्पिटल हरलाडीह में डिलीवरी कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि संस्थागत प्रसव में प्रखंड नीचे से पहला पायदान में ना हो । वहीं दुख व्यक्त करते हुए कहा की अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मई से हरलाडीह हॉस्पिटल में डिलीवरी शुरू हुआ है लेकिन अब तक मात्र 4 डिलीवरी हुआ है आगे ऐसा ना हो इस पर सभी सहीया,सहिया साथी ,और बीटीटी ध्यान देंगे ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके । बीपीएम ने कहा कि सभी सहीया और सहीया साथी लाभार्थी का पेमेंट अप्रैल से मई तक का  50% ही हो पाया है इसलिए जिस लाभार्थी का पेमेंट के लिए पेपर जमा नहीं हुआ है उनका पेपर जमा कराना सुनिश्चित करें ताकि उन सभी लाभार्थी का पेमेंट समय से किया जा सके । वहीं दूसरी और हरलाडीह पंचायत के मुखिया जगदीश सोरेन ने बताया कि यहां संस्थागत प्रसव कैसे कराए जा सकता है हरलाडीह हॉस्पिटल में पानी की व्यवस्था नहीं है प्रसव कराने की व्यवस्था नहीं है एंबुलेंस नहीं है सी एच ओ नहीं है और न ही यहां डॉक्टर हैं, इस हालत में यहां प्रसव कैसे कराए जा सकता है । उन्होंने कहा कि हमने कई बार गिरिडीह के विधायक सांसद डीसी एवं सीएस से  मांग किया हूं कि यहां डॉक्टर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.