Type Here to Get Search Results !

धर्म मंगल जैन विद्यापीठ मधुबन में हुई लाखों की चोरी।

मधुबन, संवाददाता ।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित श्री धर्म मंगल जैन विद्यापीठ में तीन भंडार को तोड़कर लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है । विद्यापीठ में रह रहे कर्मचारी अभय मेहता मुंबई ने बताया कि जब मंगलवार सुबह मंदिर में वह पूजा करने के लिए गए तो देखा कि श्री भोमिया जी मंदिर, मूल मंदिर ,एवं नकोडा भैरव मंदिर में भंडार टूटा हुआ है । आनन-फानन में इसकी सूचना सर्वप्रथम उन्होंने अपने ट्रस्टी तारा बहन को दी । इस बाबत दूरभाष पर ट्रस्टी तारा बेन ने बताया कि मैं पिछले 6 महीने से प्रशासन से फोर्स की मांग करती आ रही हूं मैंने अपने आवेदन में कहा था कि फोर्स का वेतन भोजन मैं दूंगी बावजूद मुझे फोर्स उपलब्ध नहीं कराया गया जिसका नतीजा है यह भंडार चोरी ।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने डीआईजी डीसी एवं एसपी को भी पत्र लिखा लेकिन पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया । अभी वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए सभी कर्मचारी घर चले गए हैं केवल मंदिर में पूजा चलता है पूरा संस्थान बंद पड़ा है मंदिर बंद पड़ा है ओर इस परिस्थिति में भंडार चोरी हो गया । तारा बनने कहा कि पिछले 1 साल से भंडार नहीं खोला गया था 1 साल का पूरा चढ़ावा भंडार के अंदर था जिसमें सोना चांदी सहित लगभग दो से तीन लाख नगद रुपए हो सकते हैं ना कि यह जांच का विषय है । वही इस बाबत अभय मेहता के लिखित आवेदन पर मधुबन थाने में एक मामला दर्ज कर ली गई है लिखित आवेदन में 275000 की चोरी बताई गई है । वहीं थाना प्रभारी राव तू होनागा ने कहा कि आवेदन मिला है जांच जारी है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.