पीरटांड़ प्रखंड खुखरा थाना हरलाडीह ओ पी अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के पिपरा टांड़ में लगे मुख्यमंत्री जन जल योजना का दुरुपयोग किया जा रहा है । गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री जन जल योजना से सोलर प्लेट आधारित पानी टंकी लाखों रुपया खर्च कर लगाया गया है लेकिन गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा निजी मोटर लगाकर पानी गांव वासियों को नहीं लेने दे रहा है । डीप बोरिंग कर सोलर प्लेट लगाया गया लेकिन ग्राम वासियों को पानी नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि 3 साल का है गारंटी रहता है जिसमें लगभग 2 साल व्यतीत होने वाला है और अब तक ग्रामीणों को पानी नहीं मिला है प्लांट को दबंग व्यक्ति चालू ही नहीं होने दे रहा है । इस बाबत पूछने पर पंचायत के मुखिया जगदीश सोरेन ने बताया कि पाठक जी बोलकर कोई ठेकेदार है जिसका हमारे पंचायत में अब तक 5,6 डीप बोरिंग का काम अधूरा पड़ा है बराबर आजकल आजकल कर समय व्यतीत कर रहा है । मुखिया ने बताया कि पी एच ई डी विभाग के द्वारा यह काम कराया जा रहा है । विभाग के कोऑर्डिनेटर गिरीश कुमार से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि इसकी जांच कर पानी चालू कर दिया जाएगा । जबकि वीडियो समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बताया की हमारे जानकारी में यह बात नहीं है इसकी जांच की जाएगी ।