Type Here to Get Search Results !

वन कर्मियों ने तीसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

पीरटांड़, संवाददाता । 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के लक्षणपूर गांव में वन कर्मियों द्वारा गांव में की गई कार्रवाई । वन भूमि में अवैध कब्जा को वन कर्मियों ने हटा दिया है । वन भूमि में बन रहे चाहर दीवारी को वन कर्मियों ने ध्वस्त कर दिया। मौके पर वन अधिकारी ने कहा कि सूचना के आधार पर हम सभी कठवारा   बीट के वन कर्मी लक्षणपूर गांव पहुंचकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है वहीं वन भूमि में अवैध कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है । कहा कि वन भूमि में एक परिवार द्वारा चाहर दीवारी बना लिया गया था  जिस को ध्वस्त कर दिया गया है । इस दल में संजय महतो, संदीप मिश्रा, सूरज चौधरी, जुलियस मुर्मू शामिल थे । कहा कि इस तरह का अभियान अभी जारी रहेगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.