ननिहाल खम्हारबाद पहुंचे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व।
SHIKHAR DARPANMonday, November 16, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के खरपोका पंचायत अंतर्गत खम्हारबाद गांव में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने अपने ननिहाल में परिवार के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। इस दौरान सांसद अपने परिवार के सदस्यों के साथ छठ घाट पहुंचे और भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। ननिहाल पहुंचने पर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
सांसद ने परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें शुद्धता, अनुशासन, त्याग और सामाजिक एकता का संदेश देता है। भगवान सूर्य और छठी मैया से उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।