Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में दशहरा पर सजेगी भक्ति की महफिल,प्रखंड के सात जगहों पर भाजपा नेता विनोद सिन्हा करा रहे धार्मिक जागरण।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड में दशहरा का त्योहार इस बार भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर होने वाला है। लोकप्रिय समाजसेवी सह भाजपा नेता विनोद सिन्हा की ओर से प्रखंड की सात जगहों पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधुबन, चिरकी, खुखरा, कुंडको, पालगंज, बिशनपुर और हरलाडीह में नवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर भक्ति जागरण आयोजित किए जाएंगे।अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित तिथियों के अनुसार होने वाले इन कार्यक्रमों में श्रद्धालु पूरी रात माता रानी के भजनों और देवी गीतों का आनंद ले सकेंगे।

विजयादशमी के अवसर पर मधुबन में आयोजित भक्ति जागरण का मुख्य आकर्षण भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय होंगी। अपनी मधुर आवाज और लोकप्रिय देवी गीतों के माध्यम से वह श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंगेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्सुकता है।बताया जाता है कि विनोद सिन्हा पिछले कई वर्षों से दशहरा के अवसर पर नामी कलाकारों को आमंत्रित कर भक्ति जागरण का आयोजन कराते आ रहे हैं। उनके इस प्रयास से पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धार्मिक उत्सव का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण बनता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.