Type Here to Get Search Results !

खरपोका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रुनुझुनू एफसी बेंगाबाद बना विजेता।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के खरपोका में यंगस्टार स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में रुनुझुनू एफसी बेंगाबाद ने पेनाल्टी शूटआउट में वाईएसके भित्तिया को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा शामिल हुईं। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.