Type Here to Get Search Results !

बिहार में बंधक बनाए गए पीरटांड़ के आठ मजदूरों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री की पहल पर सभी सुरक्षित घर लौटे।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के आठ मजदूरों को बिहार के गया जिले से सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया है। बताया जाता है कि सभी युवक रोजगार की तलाश में बिहार गए थे, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। पीरटांड़ बीडीओ मनोज कुमार मरांडी के अनुसार, मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने के बाद उनके पहल पर सभी आठ मजदूरों को मुक्त कराया गया।

सभी मजदूरों को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पीरटांड़ सकुशल पहुंच गए। रेस्क्यू कराए गए मजदूरों में रंजीत मुर्मू, सुरेंद्र मुर्मू, सुनील मुर्मू, राजू बास्की, दिनेश सोरेन, बबलू मरांडी, सुखु टुडू और कर्मू टुडू शामिल हैं। इनमें पांच मजदूर बरवाडीह, एक भेलवाडीह, एक शहरपुरा और एक जरकाही गांव के निवासी हैं। मजदूरों की सुरक्षित वापसी से उनके परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूरों के साथ इस तरह की घटना ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.