17 वर्षीय पवन पंडित घर से लापता, परिजनों ने भरकट्टा ओपी में दिया आवेदन।
SHIKHAR DARPANMonday, November 16, 2026
0
बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।
थाना क्षेत्र के पड़रमनियां पंचायत अंतर्गत बासोडीह गांव निवासी 17 वर्षीय पवन पंडित के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लापता युवक के पिता भुवनेश्वर पंडित ने भरकट्टा ओपी में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपने बेटे की खोजबीन करने की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार, बीते 15 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे पवन पंडित अपने घर के दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।लापता पवन पंडित की उम्र करीब 17 वर्ष, कद लगभग पांच फीट और रंग सांवला बताया गया है। घटना के समय उसने सफेद और काले रंग की शर्ट तथा काले रंग की जींस पहन रखी थी।बेटे के अचानक लापता होने से परिजन काफी चिंतित और परेशान हैं। पिता ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच-पड़ताल कर जल्द से जल्द अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाई है।