पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे मधुबन, मुनि प्रमाणसागर से लिया आशीर्वाद,पारसनाथ स्टेशन में डीसी व एसपी ने किया स्वागत।
SHIKHAR DARPANFriday, October 16, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखरजी के मधुबन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पारसनाथ स्टेशन पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।जानकारी के अनुसार, पारसनाथ स्टेशन पहुंचने के बाद राज्यपाल का काफिला बराकर स्थित नंद प्रभा मंदिर पहुंचा। इसके बाद वे देवघर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार की शाम राज्यपाल मधुबन पहुंचे, जहां गुनायतन मंदिर में उन्होंने मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल के मधुबन आगमन को लेकर जैन समाज के लोगों में उत्साह देखा गया। गुनायतन परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल ने मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि श्री सम्मेद शिखरजी जैन धर्मावलंबियों का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और वंदना के लिए पहुंचते हैं।राज्यपाल के आगमन को लेकर पारसनाथ स्टेशन से मधुबन तक प्रशासन सतर्क रहा। उनके आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए।