Type Here to Get Search Results !

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी का पीरटांड़ एवं हरलाडीह मंडल दौरा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता । 

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी का शुक्रवार को पीर टांग एवं हरलाडीह मंडल का दौरा हुआ । इस अवसर पर पीरटांड़ मंडल में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई वहीं हरलाडीह मंडल में मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर पीरटांड़ एवं हरलाडीह मंडल में नवगठित मंडल कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । जहां एक और पूर्व विधायक को मंडल अध्यक्षों ने बुके देकर माला पहनाकर एवं दुपट्टा प्रदान कर स्वागत किया वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक की ओर से दोनों मंडलों के नवगठित कमेटी के पदाधिकारीओं एवं कार्यकर्ताओं को दुपट्टा देकर स्वागत किया गया ।

इस दौरान प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी सेवा कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । तथा सभी कार्यकर्ता साथियों से सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया । मौके पर निर्भय शाहाबादी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार आपसी मतभेद भूल कर पार्टी हित में काम करने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम में श्याम प्रसाद,अरविंद चंद्र राय, फलेंद्र सिंह, रेखा देवी मुकेश मंडल अरविंद बर्नवाल, भोला वर्मा, बालेश्वर यादव,पंचम सिंह,बसंत नारायण सिंह,राम नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, बबलू साव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.