गिरिडीह में कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन/झारखंड सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध - संजय सिंह।
SHIKHAR DARPANThursday, October 22, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर गिरिडीह में रूपेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में कई लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर गुरूवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय गिरिडीह में झामुमो का दामन थाम लिया। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के विकास को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब से सता में आए हैं तब से लगातार गरीबों के विकास के लिए नीति और योजना बना रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह के विकास के लिए जो खाका खींचा है उसको पूरा करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह को शिक्षा का हब बनाना चाहते थे। गिरिडीह के लोगों पर कई जिम्मेदारी छोड़कर वो चले गए। उनका सपना पूरा करना अब हम सबों का दायित्व है। झामुमो में शामिल होने वाले रूपेश चंद्रवंशी, अशोक हांसदा, पोलूस तिर्की, अमन रूबेन मुर्मू, अमरजीत सहाय, नीला पाॅल , सुदीप लकड़ा सहित कई लोग हैं। मौके पर झामुमो नेता तुफान , मेहताब मिर्जा , सुनिल दास आदि मौजूद थे।