पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित।
SHIKHAR DARPANWednesday, October 21, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को गिरिडीह पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए सलामी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभी ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने गिरिडीह जिला बल के शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिजनों को पुष्पगुच्छ, शॉल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि गिरिडीह पुलिस सदैव शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।