Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में जेएलकेएम का पंचायत विस्तार अभियान जारी, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के पुनर्गठन के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से पंचायत विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में संगठन के विस्तार के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया जा रहा है।पार्टी नेताओं के अनुसार पंचायत विस्तार अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के दौरान बूथ कमेटियों के गठन और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की जा रही है।अभियान में पार्टी के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, संगठन मंत्री सीताराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष गाजो महतो, नरेश महतो, सचिव राजेश कुमार महतो, धानेश्वर महतो, ऋतिक कुमार, सुखदेव महतो सहित प्रखंड मीडिया प्रभारी सोहेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.