Type Here to Get Search Results !

चिरकी में आदर्श सीमेंट भंडार के यूबीएस काउंटर का भव्य उद्घाटन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

चिरकी में आदर्श सीमेंट भंडार के नए यूबीएस काउंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मो. शांति देवी एवं अल्ट्राटेक कंपनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनिल कुमार गुप्ता के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर काउंटर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आदित्य पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। यूबीएस के माध्यम से अब लोगों को मकान निर्माण में लगने वाली विभिन्न निर्माण सामग्रियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। चिरकी में यूबीएस काउंटर खुलने से स्थानीय लोगों, ठेकेदारों एवं मिस्त्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इससे निर्माण सामग्री खरीदने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की परेशानी कम होगी।

इस अवसर पर आदर्श सीमेंट भंडार के प्रोपराइटर श्याम कुमार ने पूरे अल्ट्राटेक टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यूबीएस काउंटर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से स्वप्निल मिश्रा क्षेत्रीय विपणन प्रमुख (झारखंड),अंकुर श्रीवास्तव क्षेत्रीय रिटेल हेड (ईस्ट-ए ज़ोन),विद्या पांडे तकनीकी प्रमुख झारखंड, अविनाश कुमार क्षेत्र सेल्स हेड धनबाद डिपॉट,श्रवण कुमार,आकाश वर्मा,विवेक कुमार उपस्थित रहे।साथ ही उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई ठेकेदार, मिस्त्री एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.