दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की अस्थियां उसरी नदी में विसर्जित, बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम विधि।
SHIKHAR DARPANMonday, September 07, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का सोमवार को गिरिडीह स्थित उसरी नदी के तट पर विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। उनके पुत्र श्रेयस ने अन्य परिजनों की मौजूदगी में अस्थि विसर्जन की अंतिम विधि पूरी की। इससे पहले श्रेयस ने ही अपने पिता को मुखाग्नि दी थी।सुदिव्य सोनू के अचानक निधन से उनका परिवार गहरे शोक में है। वहीं, उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। राज्य सरकार की ओर से रविवार और सोमवार को पूरे झारखंड में राजकीय शोक घोषित किया गया है। बताया गया कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 6 सितंबर की तड़के करीब चार बजे हुआ। निधन से ठीक एक दिन पहले, यानी 5 सितंबर तक वह लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहे और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे।एक दिन पहले तक लोगों के बीच पूरी सक्रियता के साथ नजर आने वाले सुदिव्य सोनू के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।
एक दिन पहले तक लोगों के बीच पूरी सक्रियता के साथ नजर आने वाले सुदिव्य सोनू के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक शोक की स्थिति बनी हुई है। गिरिडीह में अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रविवार रात गिरिडीह में ही रुके थे और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में मौजूद रहे।सोमवार को अस्थि विसर्जन के साथ सुदिव्य सोनू की अंतिम विदाई की एक और महत्वपूर्ण रस्म पूरी हुई। इस दौरान परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों की आंखें नम रहीं। सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की गहरी छाप है।