डुमरी में तालाब में डूबने से युवक की मौत, विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 22, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत कल्हाबार पंचायत के लुशियों गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की आकस्मिक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुरेश हेब्रेम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि सुरेश हेब्रेम तालाब में डूब गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
विधायक ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। वहीं, ग्रामीणों ने तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।