Type Here to Get Search Results !

दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, मारपीट मामले में भी कार्रवाई।।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

पचंबा थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को चितरडीह निवासी एक व्यक्ति ने पचंबा थाना में आवेदन देकर कमरशाली निवासी प्रेम कुमार शर्मा उर्फ प्रेम शर्मा (20) के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आवेदन में प्रेम कुमार शर्मा के पिता अनिल शर्मा, भाई मनीष शर्मा और एक अन्य व्यक्ति डेविड द्वारा आवेदक के साथ मारपीट किए जाने का भी उल्लेख किया गया था।

मामले में पचंबा थाना कांड संख्या 95/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया। मामले के मुख्य आरोपी प्रेम शर्मा तथा मारपीट में शामिल सुरज कुमार उर्फ डेविड (25) को गिरफ्तार किया गया। प्रेम शर्मा को 21 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है।छापेमारी दल में पुअनि दीपक कुमार, पुअनि रंजीत पिंगुआ, आरक्षी 952 विजय कुमार प्रकाश और आरक्षी 946 सतीश कुमार यादव शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.