Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में थाना प्रभारियों का बड़ा फेरबदल, श्याम किशोर बने नगर थाना प्रभारी// लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एसपी डॉ. विमल कुमार की बड़ी कार्रवाई, कई थानों में किया गया फेरबदल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी करने के उद्देश्य से गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। फेरबदल के तहत श्याम किशोर को गिरिडीह नगर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पचंबा इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन को मुफ्फसिल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। थाना प्रभारियों के बदलाव को जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एसपी डॉ. विमल कुमार की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी। माना जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों के माध्यम से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को लेकर जिले में चर्चा तेज है। आने वाले दिनों में नई जिम्मेदारियों के साथ थाना प्रभारियों के कामकाज और पुलिसिंग पर भी लोगों की नजर रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.