पीरटांड़ में सड़क पर गिरा बरगद का पेड़, गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग बाधित।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 01, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना से करीब 100 मीटर आगे गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अचानक एक विशाल बरगद का पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पेड़ गिरने के साथ बिजली का तार भी सड़क पर गिर गया, जिससे लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग द्वारा रास्ता साफ कराने और बिजली के तार को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सड़क को साफ कराकर आवागमन सामान्य लिया गया।