Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज का छह दिवसीय झारखंड दौरा, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दौरे की शुरुआत 3 सितंबर से देवघर से होगी।3 सितंबर को देवघर के होटल सिद्धार्थ में कार्यकर्ता बैठक आयोजित होगी।

इसके बाद 4 सितंबर को साहेबगंज में जिला सम्मेलन, 5 सितंबर को पाकुड़, 6 सितंबर को गोड्डा और 7 सितंबर को जामताड़ा में कार्यकर्ता बैठक होगी। दौरे के अंतिम दिन 8 सितंबर को दुमका में पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व के इस दौरे को संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न जिलों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.