Type Here to Get Search Results !

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति, आजसू की बैठक में बनी कार्ययोजना।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन गेस्ट हाउस में मंगलवार को आजसू पार्टी की पीरटांड़ प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक सह पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला युवा प्रभारी उत्कर्ष महतो मौजूद रहे।बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रत्येक बूथ पर महिला, युवा एवं बुद्धिजीवी वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. लंबोदर महतो ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर BLA-2 के साथ एक युवा और एक महिला कार्यकर्ता को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाए।

उन्होंने सितंबर माह में ही निर्धारित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले संगठनात्मक तैयारियां पूरी हो सकें।युवा प्रभारी उत्कर्ष महतो ने कार्यकर्ताओं से पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से पार्टी को मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि एक महीने के भीतर बूथ स्तर के सभी निर्धारित कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंभू सिंह, प्रखंड सचिव प्रकाश पंडित, राकेश गुप्ता, विकास महतो, प्रदीप महतो, भुनेश्वर महतो, मुकेश वर्मा, रूबी मिश्रा, रामू महतो, अमृत महतो, महेश वर्मा, रंजीत चौधरी, सहदेव राय, रामदेव सिंह, राकेश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.