Type Here to Get Search Results !

डुमरी में सहिया, सहिया साथी एवं बीटीटी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। राज्य सरकार द्वारा 6 एवं 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।इसी क्रम में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के विभिन्न कलस्टरों में सहिया, सहिया साथी एवं बीटीटी द्वारा दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीटीटी मानिक चन्द महतो एवं उषा देवी सहित सहिया साथी सुमित्रा देवी, गीता देवी, बीना देवी, मीना देवी, पूर्णिमा देवी, पद्मावती देवी, पार्वती देवी, रामदुलारी देवी, दीपा देवी, सावित्री देवी, ममता देवी, मंजिलात कुमारी सिन्हा, रेणुका देवी एवं कंचन देवी शामिल रहीं। वहीं सहिया के रूप में मुंद्रिका देवी, अनीता हेंब्रम, सुमित्रा देवी, थानेश्वरी देवी, मीना शर्मा, शांति देवी, नूरजहां बेगम, कंचन देवी, पिंकी कैलाश पंडित, विमला देवी, झालो देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी एवं ललिता देवी ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.