Type Here to Get Search Results !

वृद्ध महिला के कान से सोने की बाली छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता। 

बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में वृद्ध महिला के कान से सोने की बाली छीनने के मामले में बगोदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को थाना प्रभारी बगोदर को सूचना मिली कि अलगडीहा निवासी वृद्ध महिला सीता देवी, पति जोधो महतो के कान की सोने की बाली तीन अपराधियों द्वारा छीन ली गई है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सादाब अंसारी उर्फ सद्दाम खान (36 वर्ष), पिता मतल खान उर्फ नजु खान तथा प्रकाश कुमार (36 वर्ष), पिता बिनोद महतो उर्फ मदन महतो, निवासी औरा, थाना बगोदर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सोने की दो कान की कनौशी, वजन करीब 5.5 ग्राम बरामद की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

*छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:-
पु०अ०नि० राजेश कुमार, थाना प्रभारी बगोदर; पु०अ०नि० अंजन कुमार, बगोदर थाना; हवलदार हरेन्द्र कुमार सिंह; आरक्षी 163 नरेश राम; चौकीदार 6/6 नितीश कुमार तथा चौकीदार 6/7 सुजित कुमार शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.