Type Here to Get Search Results !

सुदिव्य कुमार सोनू की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, पीरटांड़ में जुटे जेएमएम समर्थक//दो मंत्रियों समेत कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू मैदान में शनिवार को दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा, पूर्व मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत जिलेभर से बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा को लेकर सुबह से ही पीरटांड़ और आसपास के क्षेत्रों से जेएमएम समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते शहीद सिद्धू-कान्हू मैदान में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिवंगत नेता सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान मंत्री चमरा लिंडा ने सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताए राजनीतिक अनुभवों को साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के पास राज्य के विकास को लेकर एक अलग विजन था।

कैबिनेट में जब भी बड़ी समस्याओं पर चर्चा होती थी, उनके पास समस्या के समाधान को लेकर अलग तरह के सुझाव और विचार हुआ करते थे। उनके आइडिया और सुझावों को कैबिनेट के अन्य मंत्री भी गंभीरता से सुना करते थे। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा ने भी अपने संबोधन में दिवंगत मंत्री के कार्यों और राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संगठन के साथ-साथ सरकार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं पूर्व मंत्री बेबी देवी सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए भावुक हो गईं और मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें किसी मदद की आवश्यकता पड़ती थी, वह सुदिव्य कुमार सोनू को याद करती थीं और वे बिना किसी संकोच के उनकी मदद किया करते थे। उनके निधन को उन्होंने व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान अजीत कुमार पप्पू, कृष्ण मुरारी, अभय सिंह, हीरालाल महतो, युवराज महतो, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, उषा ठाकुर, महेश मरांडी, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, उप प्रमुख महेंद्र महतो, ताज हसन, अमित कुमार, विद्याभूषण मिश्र, नीलकंठ महतो, कर्मवीर पंडा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में भावुक माहौल बना रहा। समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जुटी भीड़ से यह स्पष्ट दिखाई दिया कि सुदिव्य कुमार सोनू का पीरटांड़ और आसपास के क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बीच गहरा जुड़ाव था। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, कृष्ण मुरारी, अभय सिंह, हीरालाल महतो, युवराज महतो, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, उषा ठाकुर, महेश मरांडी, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, उप प्रमुख महेंद्र महतो, ताज हसन, अमित कुमार, विद्याभूषण मिश्र, नीलकंठ महतो, कर्मवीर पंडा समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

इस दौरान अजीत कुमार पप्पू, कृष्ण मुरारी, अभय सिंह, हीरालाल महतो, युवराज महतो, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, उषा ठाकुर, महेश मरांडी, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, उप प्रमुख महेंद्र महतो, ताज हसन, अमित कुमार, विद्याभूषण मिश्र, नीलकंठ महतो, कर्मवीर पंडा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में भावुक माहौल बना रहा। समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जुटी भीड़ से यह स्पष्ट दिखाई दिया कि सुदिव्य कुमार सोनू का पीरटांड़ और आसपास के क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बीच गहरा जुड़ाव था। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, कृष्ण मुरारी, अभय सिंह, हीरालाल महतो, युवराज महतो, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, उषा ठाकुर, महेश मरांडी, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, उप प्रमुख महेंद्र महतो, ताज हसन, अमित कुमार, विद्याभूषण मिश्र, नीलकंठ महतो, कर्मवीर पंडा समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.