मालगाड़ी की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं।
SHIKHAR DARPANSaturday, September 12, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
पचम्बा और सलैया स्टेशन के बीच पोल संख्या 96 के 13 एवं 14 के समीप शनिवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक पशु भी उसकी चपेट में आ गया। अपनी गाय की तलाश में रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंचे कुछ स्थानीय युवकों की नजर ट्रैक पर पड़े वृद्ध के शव पर पड़ी।
युवकों ने तत्काल इसकी सूचना समाजसेवी पवन कंधवे को दी। इसके बाद पवन कंधवे ने पचम्बा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पचम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।