छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में दिवंगत विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित।।
SHIKHAR DARPANMonday, September 07, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को दिवंगत विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जिनका निधन 6 सितंबर को हो गया था उनके आत्मा के शांति हेतु विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मॉर्निंग असेंबली के समय विद्यालय के उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा , पंचायत समिति -केशव पाठक तथा सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ ही सभी बच्चे एवं शिक्षकों ने 2 मिनट का मौन व्रत इस दौरान रखा।
पंचायत समिति सदस्य ने संबोधित करते हुए कहा की उन्होंने पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा कर अनेक कार्य किए हैं शिक्षा जगत में भी उनका यहम योगदान उनके कार्यकाल में रहा। तथा विद्यालय प्राचार्य ने अंत में संबोधित किया और उन्होंने उनके किए गए कार्यों की सराहना की।इस दौरान गोविंद कुमार दीपक कुमार रवि कुमार राणा अंकिता खलको सुप्रिया हेंब्रम तेजस्विता लामा, दिव्या कुमारी सलोनी कुमारी आदि सभी शिक्षक उपस्थित थे ।