Type Here to Get Search Results !

मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 का आगाज 12 अक्टूबर से, 16 को होगा मेगा फाइनल।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 के आयोजन को लेकर सोमवार को नवडीहा में कोर कमेटी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान टूर्नामेंट की तैयारियों, टीमों की भागीदारी और पुरस्कारों की जानकारी दी गई। टूर्नामेंट के संचालक मनीष वर्मा एवं कोर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मुनिया देवी चैंपियन लीग का आयोजन पिछले चार वर्षों से जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के संयोजन में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीजन-5 का शुभारंभ 12 अक्टूबर को होगा, जबकि 16 अक्टूबर को मेगा फाइनल खेला जाएगा। मनीष वर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग के सभी मुकाबले 10 ओवर के होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 12 ओवर का खेला जाएगा।विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 1.25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 1.25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट को और व्यापक स्वरूप दिया गया है। देशभर के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। हालांकि प्रत्येक टीम में गिरिडीह जिले के कम से कम दो खिलाड़ियों का शामिल होना अनिवार्य रहेगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। सीजन-5 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। वहीं 16 अक्टूबर को होने वाले मेगा फाइनल को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.