Type Here to Get Search Results !

पालगंज के श्री बंशीधर मंदिर में दो दिवसीय राधाष्टमी महोत्सव शुरू ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड स्थित पालगंज गांव के प्राचीन श्री बंशीधर मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय राधाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ किया गया  । महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शुक्रवार को कलश स्थापन,गौरी गणेश पूजन,पंच देवता पूजन, नवग्रह पूजन,षोडष मात्रिका पूजनोपरांत प्रधान देव श्री बंशीधर भगवान पूजन कर भगवान की आरती उतारी गई । वहीं देर रात जागरण का आयोजन आयोजित की गई । शनिवार सुबह पांच बजे राधा रानी का गादी दर्शन कराया जाएगा।

इसके बाद सुबह आठ बजे श्री हित हरिवंश महाप्रभु द्वारा रचित श्री राधा सुधा निधि का पाठ, दोपहर 12 बजे गर्ग संहिता के द्वारा आह्लादिनी शक्ति श्री राधे रानी का जन्म एवं जन्म महोत्सव मनाया जाएगा । दोपहर छोटानागपुर की लोक कला झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । वहीं, शाम चार बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पालगंज गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी। शोभायात्रा के बाद रात्रि में महाआरती का आयोजन होगा और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.