शिक्षक दिवस पर सैकड़ों शिक्षकों का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षक भी हुए सम्मानित।
SHIKHAR DARPANSaturday, September 05, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को खुखरा में पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों के साथ-साथ सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की मजबूत नींव हैं। वे बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह भी समारोह में शामिल हुए और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान करना पूरे समाज का सम्मान करने के समान है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में योगदान देते हैं।समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर युधिष्ठिर मंडल, अरविंद कुमार बरनवाल, पूरन मांझी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।