Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री की श्रद्धांजलि सभा।*सिंधु-कान्हू मैदान में कार्यक्रम की तैयारी तेज, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंधु-कान्हू मैदान में शनिवार को झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। उनके आकस्मिक निधन के बाद आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।कार्यक्रम के लिए सिंधु-कान्हू मैदान में बड़ा टेंट लगाया जा रहा है। वहीं, आयोजन स्थल पर अन्य आवश्यक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा में झारखंड सरकार के दो मंत्रियों के अलावा कई विधायकों एवं झामुमो के पदाधिकारियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

यह कार्यक्रम झामुमो पीरटांड़ प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया जाएगा। इधर, श्रद्धांजलि सभा को लेकर पीरटांड़ पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अलर्ट है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.