Type Here to Get Search Results !

चैताडीह SNCU में धुआं भरने से अफरातफरी, नवजातों को सुरक्षित निकाला गया//ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की हालत नाजुक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक धुआं भर जाने से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए SNCU में भर्ती नवजातों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद SNCU हॉल में तेजी से धुआं भर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद नवजातों के परिजनों में भी दहशत का माहौल बन गया। डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।उन्होंने कहा कि SNCU में भर्ती सभी नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई गई है, जबकि अन्य नवजात सुरक्षित हैं। 

उन्होंने कहा कि SNCU में भर्ती सभी नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई गई है, जबकि अन्य नवजात सुरक्षित हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए नवजातों को सुरक्षित स्थान पर रखा। साथ ही आग और धुएं से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अस्पताल की बिजली व्यवस्था और आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। SNCU जैसे संवेदनशील वार्ड में आग और धुआं भरने की घटना ने अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह रही कि अस्पताल कर्मियों की तत्परता से सभी नवजातों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.