Type Here to Get Search Results !

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के पत्नी व परिजनों से मिले विधायक अनंत प्रताप देव।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से शोकाकुल परिवार से मिलने सोमवार को भावनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री की पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।विधायक अनंत प्रताप देव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत मंत्री के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से झारखंड ने एक सक्रिय और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। मुलाकात के दौरान विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.