वरिष्ठ पत्रकार शरत भक्त की पत्नी की छठवीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन।
SHIKHAR DARPANMonday, September 21, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पालगंज स्थित प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर परिसर में वरिष्ठ पत्रकार शरत भक्त की पत्नी स्व रेणु देवी भक्त की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के तहत संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान पंडित कपिल उपाध्याय, वशिष्ठ वत्स, निकुंज केतन भक्त एवं किशन कुमार ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। उनके भक्तिमय पाठ से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठा। वहीं हरीश साव, विपुल वत्सल एवं मोहन दास ने भी पाठ में सहयोग किया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं एवं परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ऋतिक कुमार, पवन मंदिलवार, मोजीलाल सिंह, भागवत भक्त, हरिवंश भक्त, उद्धव भक्त, प्यू पार्थ, प्रियांशु भक्त,पिन्टु स्वार्थी,मिन्टु स्वार्थी, सहदेव पंडित,सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विशेष भंडारा का आयोजन किया गया।