Type Here to Get Search Results !

विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 62वां स्थापना दिवस सोमवार को पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज एवं डुमरी के नागाबाद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पालगंज एवं नागबाद के क्षेत्रों से करीब 40 से 45 की संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से ॐकार के उच्चारण के साथ की गई। इसके बाद एकात्मता मंत्र का पाठ कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालगंज निवासी एवं समिति के सदस्य सुजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप प्रांत टोली सदस्य धर्म प्रसार कालेश्वर टुडू, जिला अध्यक्ष राम किशोर शरण, जिला मंत्री भरत साहू, विहिप के पूर्व पदाधिकारी शरद भक्त तथा डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अजय रजक मौजूद रहे।

अतिथियों का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन के उद्देश्य, सामाजिक एकजुटता, हिंदू समाज में जागरूकता तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों ने संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई। अंत में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.