प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि।
SHIKHAR DARPANMonday, September 14, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालकों सहित कई लोगों ने शामिल होकर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन गिरिडीह सहित पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान क्षेत्र के विकास तथा आम लोगों के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी, शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, देवेश बक्सी, झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे।