Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। इसी क्रम में मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा के दौरान प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने उनके असामयिक निधन को झारखंड एवं गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, एमओ परितोष कुमार, सुशील आनंद सहित प्रखंड कार्यालय के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.