Type Here to Get Search Results !

चित्तर्डीह-पचंबा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अभ्रक लदा 407 और कोयला लदा ट्रक आमने-सामने टकराए।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

चित्तर्डीह-पचंबा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि अभ्रक लदा 407 वाहन पचंबा की ओर जा रहा था, जबकि कोयला लदा ट्रक जमुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची और उनके आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। 

इधर, हादसे के बाद अभ्रक के परिवहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभ्रक के अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, तो रात के समय अभ्रक लदा वाहन मुख्य मार्ग से कैसे गुजर रहा था। पुलिस गश्ती के बावजूद ऐसे वाहनों के परिचालन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल संबंधित वाहन के स्वामित्व, अभ्रक के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अभ्रक का परिवहन वैध था या नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.