सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, एक महीने तक होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम : बाबूलाल मरांडी।
SHIKHAR DARPANSunday, September 13, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। इस दौरान भाजपा की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से 17 सितंबर को अपने-अपने घरों में दीप जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा पार्टी स्तर पर तैयार कर ली गई है।
प्रेसवार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी मामले को लेकर राज्य सरकार और सीआईडी जांच पर सवाल उठाते हुए सीआईडी जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीआईडी जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को सामने नहीं लाया जा रहा है और कुछ बातों को छुपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और अभ्यर्थियों से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच जरूरी है। मामले को सीआईडी को सौंपे जाने से पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।इस दौरान भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय,विनय सिंह सहित कई नेता भी मौजूद रहे।