Type Here to Get Search Results !

स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को माहुरी वैश्य मंडल पालगंज ने दी श्रद्धांजलि।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित नारायणपुर मोड़ के पास रविवार को माहुरी वैश्य मंडल, पालगंज की ओर से झारखंड के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू ने जनप्रतिनिधि के रूप में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शिक्षा, युवा, खेलकूद एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए जनहित में कई कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर माहुरी वैश्य मंडल, पालगंज के अध्यक्ष नवीन भदानी, सचिव गोपाल राम, सतीश भदानी, रितेश भदानी, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशीष सेठ, सचिव टिंकू भदानी, कोषाध्यक्ष गौरव राम, नितेश गुप्ता, अमन गुप्ता, नीरज गुप्ता, आकाश गुप्ता, सोनू लोहानी, प्रह्लाद सेठ, राजेश राम, धीरज स्वार्थी, अमित राम सहित माहुरी समाज के कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.