Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में युवा आजसू व आजसू छात्र संघ ने जेपीएससी/जेएसएससी में कथित धांधली के विरोध में फूंका सरकार का पुतला।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) की ओर से गुरुवार को जेपीएससी/जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं और अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव ने किया।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-युवा और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की।महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।

वहीं युवा आजसू के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के साथ ही उसरी नदी से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।आजसू छात्र संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो संगठन राज्यव्यापी एवं चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, प्रिंस चौरसिया, चंदन मंडल, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, सह सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप दास, सुभाष दास, रोहित रजक, सोनू यादव, प्रिंशु गुप्ता, रिशु कुमार, आशीष सिंह, कृष्ण सिंह, छोटू यादव, सुजीत कुमार, मोमद अज़ीम अंसारी, विष्णु देव, आकाश, राहुल, विवेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.