पालगंज व मधुबन पंचायत में लगा प्रमाण पत्र शिविर, ग्रामीणों से लिए गए आवेदन।
SHIKHAR DARPANFriday, August 14, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज पंचायत एवं मधुबन पंचायत में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों से जाति, आवासीय, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन जमा किया। पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिली।
मौके पर पालगंज मुखिया शशिबाला देवी, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साव, मुखिया प्रतिनिधि निर्मल तुरी, कर्मचारी दशरथ हेंब्रम, पंचायत सचिव दिनेश्वर महतो, अंचल निरीक्षक नवीन कुमार, अंचल हल्का सात के कर्मचारी आलोक आनंद, पंचायत सहायक बबलू कुमार सिंह सहित वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों ने भी राहत जताई और पंचायत स्तर पर इस तरह की व्यवस्था जारी रखने की मांग की।