Type Here to Get Search Results !

कॉमरेड रामा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, संघर्षों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता। 

कॉमरेड रामा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सरिया प्रखंड के कोटियाटांड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा तथा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कॉमरेड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और जनहित से जुड़े कार्यों को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड कांगा राम सिंह ने अपने जीवनभर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा ग्रामीण मजदूर-किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया और वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया। 

वक्ताओं ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, सोनू पांडेय, सीताराम सिंह, लक्ष्मण मंडल, लालमणि यादव, कालेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और आम जनता के हक की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। सभा में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉमरेड रामा सिंह के विचार और संघर्ष आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मजदूर-किसानों से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.