Type Here to Get Search Results !

पालगंज के बंशीधर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किए गए और तुलसीदास जी के जीवन एवं उनकी रचनाओं पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।  इस अवसर पर सामुहिक सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया । मौके पर निकुंज भक्त, विपुल वत्सल, दिनेश सोनार, सुरेश साव, अलंकृत हरिवंश, प्रिंस भक्त, पार्थ भक्त, उद्धव भक्त, मिट्ठू बर्णवाल ,पवन कुमार मंदिलवार,सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.