Type Here to Get Search Results !

मधुबन ने रचा इतिहास भगवान पार्श्वनाथ को क्रेन से अर्पित हुआ 2300 किलो का विशाल निर्वाण लाडू।

मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता।

तीर्थंकर भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ स्वामी के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर बुधवार को सिद्धक्षेत्र श्रीसम्मेद शिखरजी की तलहटी में भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के चरणों में 2300 किलोग्राम वजनी विशाल निर्वाण लाडू श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया। इतने विशाल निर्वाण लाडू को ले जाने के लिए क्रेन एवं ट्रैक्टर का सहारा लिया गया ट्रैक्टर में लादकर कार्यक्रम स्थल तक निर्माण लाडू को ले जाया गया जहां क्रेन के द्वारा निर्माण लाडू चढ़ाया गया । अर्पण को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस अवसर पर आयोजकों को गोल्डन बुक की ओर से रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। 

मुख्य 2300 किलो के निर्वाण लाडू के अलावा भगवान के चरणों में 23-23 किलोग्राम के 23 लाडू तथा एक-एक किलोग्राम के 123 लाडू भी अर्पित किए गए। पूरे आयोजन के दौरान मधुबन का वातावरण धार्मिक आस्था, भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा।विशाल लड्डू को देखने और इस ऐतिहासिक धार्मिक क्षण का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई जैन मुनियों की पावन उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे लगाए और पूरे मधुबन को भक्तिमय बना दिया। इस भव्य निर्वाण लड्डू अर्पण का सौभाग्य नोएडा निवासी अंकित जैन एवं अरिहंत जैन परिवार को प्राप्त हुआ। आयोजन ने मधुबन की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.