Type Here to Get Search Results !

जैन श्वेतांबर समाज की ओर से गुरुवार को चढ़ाया गया निर्माण लड्डू ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन के पारसनाथ पर्वत स्थित स्वर्ण भद्र कूट में गुरुवार को जैन श्वेताम्बर समाज की ओर से भगवान पार्श्वनाथ के निर्माण लड्डू चढ़ाया गए । यहां यह बताते चलें कि दिगंबर जैन समाज की ओर से स्वर्ण भद्र कूट में श्रावण शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि को निर्माण लाडू चढ़ाया जाता है , वही श्वेतांबर समाज की ओर से श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को निर्माण लड्डू चढ़ाया जाता है । 

गुरुवार प्रात पारसनाथ पर्वत स्थित जल मंदिर से पारसनाथ टोंक तक बरघोड़ा निकालकर आने जुलूस निकालकर बजे बजे के साथ सैकड़ो की संख्या में श्वेतांबर जैन तीर्थ यात्रियों ने श्री जी को स्वर्ण भद्र कुंट में विराजमान किया और विधि विधान से पूजन अर्पण कर निर्माण लड्डू चढ़ाया । इस अवसर पर बुधवार रात्रि को रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो तीर्थ यात्रियों ने रात्रि जागरण का आनंद उठाया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव पांडेय, शैलेंद्र सिंह विक्की, गिरधारी सिंह, राजकुमार, नीलकंठ महतो, पंकज सिंह, संजय कुमार मिश्रा आदि की भूमिका सराहनी रही ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.