Type Here to Get Search Results !

मूसलाधार बारिश से पीरटांड़ में जनजीवन बेहाल, इंसानों के साथ पशु भी परेशान।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी बन गई है। बारिश का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। लगातार पानी बरसने से कच्चे रास्तों और खेतों में पानी भर गया है। रोजमर्रा के कामकाज के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं लगातार बारिश के कारण पालतू और अन्य जानवरों की परेशानी भी बढ़ गई है। पशुओं को सूखी जगह और चारे की व्यवस्था करने में लोगों को कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित आश्रय की समस्या और गंभीर हो सकती है। लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों में जलभराव, कच्चे मकानों और सड़क की स्थिति को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.