झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं - झामुमो।एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक।
SHIKHAR DARPANSunday, August 30, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्रीय कमिटी एवं जिला कमिटी के निर्देशानुसार रविवार को सदर प्रखंड गिरिडीह पूर्वी भाग की महत्वपूर्ण बैठक उत्सव उपवन गिरिडीह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। केन्द्रीय कमेटी के सदस्य सह झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने खान और खनिज संशोधन विधेयक से झारखंड को होने वाले आर्थिक नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस काला कानून की जानकारी गांव गांव में दिया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए । ताकि आगामी 07 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। जिला सह सचिव दिलीप रजक ने सभी पदाधिकारियों से हर बूथ पर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिसे झारखंड की जनता कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू ने सभी पंचायत अध्यक्षों और सचिवों से बूथ स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अंकित कुमार सहाय को झामुमो सदर प्रखंड समिति, पूर्वी भाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रखंड समिति की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंकित कुमार सहाय का झामुमो का पट्टा और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मौके पर झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य कोलेश्वर सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, गयासुद्दीन बुल्लू, आजाद आलम, विकास तिवारी, राजू तुरी, योगेंद्र सिंह, मो. वारिस, श्यामलाल टुडू, बबलू अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अंकित कुमार सहाय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी सक्रियता से काम करेंगे। इस नियुक्ति के साथ झामुमो सदर प्रखंड में संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।