Type Here to Get Search Results !

लव-कुश जयंती पर गूंजा कुशवाहा समाज का शक्ति प्रदर्शन, ‘नारी को सम्मान दो’ के नारों से गूंजा गिरिडीह।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

लव-कुश जयंती के अवसर पर रविवार को कुशवाहा संघ की ओर से गिरिडीह शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पहुंची। यहां समाज के लोगों ने रीतलाल प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘नारी को सम्मान दो’ और ‘नारी शक्ति’ जैसे नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, महिला सम्मान और समाज के सर्वांगीण उत्थान का संदेश दिया। शोभायात्रा में महिलाओं और युवाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक से शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कुशवाहा छात्रावास, सिहोडीह की ओर रवाना हुई। पूरे रास्ते समाज के लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। आयोजकों ने कहा कि लव-कुश जयंती समाज की एकजुटता, शिक्षा, महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम में कुशवाहा संघ के अध्यक्ष इंद्र नारायण वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, दिगंबर प्रसाद, दिवाकर, मुन्ना कुशवाहा, इंजीनियर विनय सिंह, कालेश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, मनीष वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.