खनिज संशोधन विधेयक वापस ले केंद्र सरकार, नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन : सुदिव्य कुमार।
SHIKHAR DARPANFriday, August 14, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्र सरकार से खनिज संशोधन विधेयक-2026 को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि विधेयक वापस नहीं लिया गया तो झामुमो चरणबद्ध आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी भी की जाएगी।सुदिव्य कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में जल्दबाजी में विधेयक पारित कराकर झारखंड के अधिकारों पर प्रहार किया है। उन्होंने इसे झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि खनिज संपदा से जुड़े इस कानून का असर राज्य के विकास और भविष्य पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का राज्य की सामाजिक सुरक्षा और विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके अनुसार, इसका असर मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मुद्दे को लेकर गांव से लेकर जिला स्तर तक लोगों को जागरूक करेगा।मंत्री ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर घर-घर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। यदि केंद्र सरकार विधेयक वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। उन्होंने कहा कि 16 से 18 अगस्त तक प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के हितों की रक्षा के लिए इस विधेयक के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक को झारखंड के प्रत्येक नागरिक को समझना और पढ़ना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस कानून से झारखंड के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई और जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करने की बात कही गई।
बैठक में जिला सचिव महालाल सोरेन, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, केंद्रीय कमेटी सदस्य बबली मरांडी, बरकत अली, प्रणव वर्मा, दिलीप मंडल, शत्रुघ्न मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, नगर सचिव सन्नी रैन, मीडिया प्रभारी अभय सिंह, राजू दास, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष चांद रसीद, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हलधर राय, कृष्णलाल ठाकुर, विजय सिंह, राजेश सिंह, महिला मोर्चा की प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, जिला सह सचिव दिलीप रजक, भैरव वर्मा, बैजू राणा, ओमप्रकाश महतो, ध्रूवदेव पंडित, मेहताब मिर्जा, राकेश रंजन, शफीक अंसारी, दारा हाजरा, शब्बीर आलम, नारायण पाण्डेय, आशा देवी, निख्खत प्रवीण, अंजली मुर्मू, सुमित्रा रजक, रीना कुमारी, नमिता वर्मा, सरिता सिंह, रंजू देवी, प्रधान मुर्मू, सर्फुद्दीन अंसारी, बिरजू मरांडी, अनवर अंसारी, शब्बीर अंसारी, मोजाहिद अंसारी, रंजीत राम, अजय सिंह, निरंजन राय, रिंकू बर्णवाल, चांद मल मरांडी, राजकुमार महतो, मजीद अंसारी, अशोक मंडल, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, हरिमोहन कंधवे, अनिल राम, अजयकांत झा, मो. अरशद उल्लाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।